Gurukul students studying together in a village field

विश्वगुरु भारत का मूल,
गाँव-गाँव में गुरुकुल।

Reviving our Glorious Vedic Bharat,
1 Village, 1 Gurukul, 1 Acharya at a time.

Founder introducing Project Golden Bird on stage

What isProject Golden Bird?

हमारे इस महान भारत वर्ष में 1,08,000 गुरुकुल बनाकर उसे पुनः वैदिक सोने की चिड़िया बनाने का स्वर्णिम संकल्प।

Till now we have made22/1,08,000 Free Gurukulas :

  • More
    Coming
    More Coming
Gurukul students walking through green fields

संकल्प

भारत वर्ष के...

  • हर गाँव में मंदिर हो।
  • हर मंदिर में गुरुकुल हो।
  • हर गुरुकुल में तेजस्वी युवा बन रहे हो।
  • जो भारत को पुन: सोने की चिड़िया बना रहे हो।
Help us fulfill this Sankalp
Gurukul students standing together in traditional attire

विधि

कैसे पूरा करेंगे संकल्प?

  1. सर्व प्रथम आचार्य गुरुकुल बनें,
  2. आचार्य गुरुकुल से विद्वान आचार्य बनें,
  3. वे आचार्य गाँव के मंदिरों में गुरुकुल स्थापित करें,
  4. गुरुकुलों में गांव के युवा शास्त्र और शस्त्र में प्रशिक्षित हों,
  5. और वहीं गाँव के नागरिकों को सनातन सिद्धांत और जीवनशैली सिखाएँ।
Gurukul students practising wrestling in a field with their acharya

गुरुकुल हो..

शुद्ध, स्वतंत्र, सनातन

1 :
ईश्वर
2 कड़ियाँ :
गुरु और शिष्य
3 हेतु :
धर्मरक्षा, राष्ट्रोत्थान, विश्व कल्याण
4 सिद्धांत आचरण :
सेवा, संयम, साधना, सादगी
5 कोशीय विकास :
अन्नमय, प्राणमय, मनोमय, विज्ञानमय, आनंदमय

जिससे भारत के युवा बनें..

स्वस्थ..

जो बचपन से ही अपने शारीरिक स्वास्थ्य और बल को प्राधान्य देना सीखें..

Gurukul student practising a martial arts stance in a grove
Students training together in a traditional stance
Young student holding a strong low fighting stance
Youth balancing a bamboo pole across his shoulders in a field

सक्षम..

जो अपनी, अपनों की और अक्षम की रक्षा के लिए सदा तत्पर हों..

Young gurukul student flexing his arm with confidence
Students practising martial arts stances in a grove
Student seated beside a trishul in the gurukul

स्वावलंबी..

जो परिश्रम व स्वाधीनता से अपना जीवन जी सके..

Student cooking food in a wok outdoors
Student carrying a large bunch of home-grown bananas
Student drawing water from a hand pump
Students washing utensils in the gurukul kitchen
Student holding freshly harvested greens on a misty morning
Student tending a wood-fired stove

स्वाभिमानी..

जो की समाज में अपना कर्तव्य और स्थान भली भाँति जानते हो..

Gurukul student standing with folded hands beside a bamboo fence
Three students in traditional attire standing confidently outdoors
Student climbing a tree branch in the gurukul grounds
Student seated on a mat reciting from an open scripture
Student in a kurta standing before flowering creepers

सनातनी..

जो हमारे धर्म के मूल्यों को भली भाँति जानते, मानते और उनपर चलते हों।

Gurukul student standing before a portrait of a saint
Group of students in maroon robes outside the gurukul
Student seated beside a peacock in a green field
Boy embracing a young calf outside the gurukul

और हमारे इन गुरुकुलों से गांव के मात्र युवा ही नहीं,

Large gathering of gurukul students and villagers under a thatched shelter

अपितु,सम्पूर्ण गांव की धर्म शिक्षा होती है..

Group of villagers and gurukul members gathered outdoors for dharma education

स्त्रियाँ..

करोड़ों गुरुकुल भी भारत को पुनः सोने की चिड़िया नहीं बना सकते, क्यूँकि एक सुसंस्कृत समाज का निर्माण मात्र धर्मवान स्त्रियाँ ही करती हैं।

Women gathered in a wooded area for a communal religious ceremony

बेटियां..

समाज का सबसे बड़ा धन है घर घर में बैठी वो लक्ष्मियाँ, जो हर एक
घर, समाज और देश में प्राण भरकर उन्हें अपनी पवित्रता से पवित्र करती हैं।

बेटियां - समाज का धन

माता-पिता..

गुरुकुल से पहले और पश्चात बच्चा सबसे अधिक अपने माता पिता के साथ रहता है, अतः उनकी धर्म शिक्षा बच्चों की जितनी ही आवश्यक है।

माता-पिता और ग्रामवासी एकत्रित होकर धर्म शिक्षा में भाग लेते हुए

और आसपास के स्कूल..

जी हाँ, आसपास के स्कूल आदि में भी समयांतर पर ऐसी ऐसी विशेष योजनाएँ करें की वे भी धर्म शिक्षा से वांछित न रहें।

आसपास के स्कूल के विद्यार्थी धर्म शिक्षा कार्यक्रम में बैठे
आसपास के स्कूल में विद्यार्थियों को संबोधित करते प्रवक्ता

यह गुरुकुल 22 नहीं 35 होते,

परंतु आचार्यों और लक्ष्मी की कमी के कारण हमें इन सभी 13 गुरुकुलों को अभी स्थगित करना पड़ा।

Gurukuls we had to abandon because of Lack of Funds & Acharyas

SNLocationAddress
1CuttackOdisha
2ShyampurWest Bengal
3JyotishpurWest Bengal
4GhormaraDeoghar, Jharkhand
5PankiDaltonganj, Jharkhand
6KollurUdupi, Karnataka
7KarakalUdupi, Karnataka
8KaradMaharashtra
9NashikMaharashtra
10KhargoneMadhya Pradesh
11ManduMadhya Pradesh
12AmritsarPunjab
13AgraUttar Pradesh

1 से 1,08,000 तक की यात्रा

1 → 10 → 100 → 1,000 → 10,000 → 1,08,000

चरणविस्तार लक्ष्य
Phase 11 केंद्रीय आचार्य गुरुकुल (विश्वविद्यालय)
Phase 27 ज़ोनल आचार्य गुरुकुल
Phase 328+ राज्य स्तरीय महाविद्यालय
Phase 4515+ ज़िला स्तरीय विद्यालय
Phase 51,08,000+ ग्राम गुरुकुल
आचार्य + द्रोणाचार्य गुरुकुल की १०० बीघा की महायोजना

यह है हमारी आगामी आचार्य + द्रोणाचार्य गुरुकुल की १०० बीघा की महायोजना।

यह यात्रा अवश्य ही संघर्षमय होने वाली है। परंतु यदि हम सब सनातनी एकजुट हो जाएँ तो किसी भी असंभव को संभव कर सकते हैं।

आपका सहयोग — राष्ट्रनिर्माण में सहभागिता

जिसके लिए हमे चाहिए,
आपका सहयोग

जो की कोई दान मात्र नहीं,
अपितु राष्ट्रनिर्माण में सहभागिता है।

शास्त्रानुसार,

गुरुकुल की अर्थव्यवस्था समाज का दायित्व है।

यह किसी संस्था को दिया गया दान नहीं, अपितु आने वाली पीढ़ियों में धर्म, विद्या और संस्कार का बीज बोना है।

'अन्नदानं परं दानं विद्यानन्दानमत: परम्।'

विद्या का दान सर्वश्रेष्ठ है — अतः विद्या हेतु दिया गया दान दोनों लोकों में पुनः प्राप्त होता है।

PGB Team

आचार्य गुरुकुल स्थापन

आचार्य गुरुकुल स्थापना के लिए निस्वार्थ और पारदर्शी रूप से सेवा के लिए संकल्पित स्वयं सेवकों की Team.

प्रतीक कुमार प्रजापति

संस्थापक / नीतिज्ञ

प्रतीक कुमार प्रजापति

Author
PGB Servant

प्रतीक पटेल

संचालक

प्रतीक पटेल

Land
Developer

धर्मेश पांडे

निर्माण प्रमुख

धर्मेश पांडे

Builder
Labour Supplier

काजल दवे

Fund Raising प्रमुख

काजल दवे

Overseas Edu.
& Visa Consultant

गोपी पटेल

संचार PR प्रमुख

गोपी पटेल

Wooden Bits
Manufacturer

डॉ. किरण पटेल

सेवक प्रमुख

डॉ. किरण पटेल

Doctor
Social Worker

हिमांशु पाटील

IT प्रमुख

हिमांशु पाटील

Engineer
IT Head

कानूनी सलाहकार

हरदीप सिंह सोढ़ा

Police Inspector

विस्तार प्रमुख

भौमिक पटेल

BA (Poli. Sci)

वित्त प्रमुख

चेतन सता

Chartered Accountant

आह्वान

यह यात्रा मात्र हम कुछ लोगों की नहीं है,
हम सभी सनातनियों की है।

भारत को पुनः सोने की चिड़िया बनने का
हमारा स्वप्न यदि आपके हृदय को स्पर्श करता है,
तो आपसे प्रार्थना है कि आप भी इसका अंग बनें।
एक आचार्य के रूप में, एक सेवक के रूप में,
या एक सहयोगी के रूप में।

धर्म की सेवा में आपका सेवक,
प्रतीक प्रजापति

Pr.veducation@gmail.com